रायगढ़। महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशील रायगढ़ पुलिस एसपी अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर महिलाओं एवं नाबालिग बच्चों के आये रिपोर्ट पर गंभीरता पूर्वक त्वरित कार्रवाई किया जा रहा है । इसी कड़ी में कल थाना कोतवाली में महिला और नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आये रिपोर्ट पर पीड़ित के आवेदनों पर अपराध दर्ज कर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे द्वारा एडिशनल एसपी संजय महादेवा एवं सीएसपी रायगढ़ अभिनव उपाध्याय को अवगत कराते हुए उनके मार्गदर्शन पर दुष्कर्म के दर्ज मामलों में आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी के लिये टीम बनाकर रवाना किया गया जिस पर महिला से दुष्कर्म के आरोपी इरफान अली (40 साल) निवासी जगतपुर रायगढ़ को हिरासत में लिया गया है।
जानकारी के अनुसार कल दिनांक 02.11.2022 को थाना कोतवाली आकर महिला द्वारा आरोपी इरफान अली घर में बुलाकर शारीरिक संबध बनाने और इस कृत्य में उसकी बहन यास्मिन मसीह, शायरा बानो और संदीप लकड़ा द्वारा सहयोग करना बताते हुये लिखित आवेदन पेश किया गया । पीड़ित महिला बताई कि आरोपी इरफान अली के शाहीन बिरयानी सेंटर ढिमरापुर में काम करने वालों से अच्छा जान पहचान था ।
इरफान की बहन यास्मिन मसीह, सायरा बानो अपने पास रखेंगे और देखरेख करेंगे कहकर बुलाने पर उनके साथ थी । वर्ष 2010 में एक दिन इरफान अकेली पाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। जब इस बात को उसकी बहन सायरा को बताई तो वे डराये धमकाये और किसी को भी नहीं बताना कहकर धमकी दिये । उसके बाद कई बार इरफान होटल और कई जगह संबंध बनाया, जिसके साथ संदीप लकड़ा भी रहता था ।

युवती के आवेदन पर आरोपी इरफान अली, यास्मिन मसीह, शायरा बानो और संदीप लकड़ा पर धारा 376, 376(छ), 506, 34 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी इरफान अली पिता मीर इरशाद अली उम्र 40 साल निवासी जगतपुर ढिमरापुर थाना कोतवाली रायगढ़ को हिरासत में लिया गया है । शेष आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।
- फाइनल मुकाबले में भारत-श्रीलंका की होगी भिड़ंत, वैभव सूर्यवंशी पर होंगी नजरें; कब और कैसे देखें लाइव? - June 20, 2026
- छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हो सकती है बारिश, 72 घंटे में मानसून की एंट्री संभव, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट… - June 20, 2026
- छत्तीसगढ़ में पत्नी को अपना और बच्चों का पेशाब पिलाने वाला, बाल काटकर मुंह पर कालिख पोत बुरी तरह पीटने वाला दरिंदा पति गिरफ्तार… - June 20, 2026

