रायगढ़ :- दक्षिण चक्रधर अतरमुडा दुर्गा पूजा समिति के कार्यक्रम संयोजक देबोतोष राय (बुबून) सह- संयोजक रानू यादव ने संयुक्त रूप से बम्फर उपहार की जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार शाम सात बजे अंबेडकर चौक में डॉ प्रकाश मिश्रा महापौर श्रीमती जानकी बाई काटजू वरिष्ठ भाजपा नेता गुरुपाल भल्ला समाजसेवी सुनील कुमार अग्रवाल (लेध्रा) प्रेस क्लब अध्यक्ष हेमंत थवाईत एवं भरत दुबे के आतिथ्य में एक गरिमामय आयोजन में संपन्न होगी l इस दौरान निर्णायक अतिथि गण पुरषोत्तम अग्रवाल
रामचन्द्र शर्मा,डॉ शलभ अग्रवाल अभिजीत मल्लिक जी रवि अग्रवाल जी (सी.ए) मंजुल दीक्षित अरूण कातोरे होंगे l निर्णायक गणों में गौतम चौधरी गोपाल बापोडिया लीलाधर खूंटे (बानू) सुरेन्द्र पाण्डेय सौरभ अग्रवाल होंगे l आयोजन के दौरान स्थानीय भजन गायक राकेश शर्मा विजय सिंह अबरार अहमद निशा शर्मा द्वारा भक्ति भजन संध्या की प्रस्तुति दी जाएगी l कार्यक्रम की एंकरिंग मिस अभिलाषा करेंगी l आयोजन के सह संयोजक रानू यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण चक्रधर अतरमुडा दुर्गा पूजा समिति द्वारा
सहयोग राशि पर उपहार प्रक्रिया हेतु नियमावली व शर्तें निर्धारित की गई है l जिसके तहत शाम सात बजे उपहार प्रक्रिया प्रारंभ होगी। उपहार प्रक्रिया के नियम समिति द्वारा पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ तय किए गए है, नियमो में कोई फेरबदल नही किया जाएगा । 11 वे क्रम के पुरुस्कार का वितरण सबसे पहले घोषित किया जाएगा उसके बाद अंतिम में प्रथम पुरूस्कार की विधिवत घोषणा की जायेगी l
सहयोग राशि रसीद में मौजूद चार नंबरों का क्रमांक के जरिए ही अपने अपने घोषित परिणामों की पहचान की जाएगी l उपहार रसीद में पहला नम्बर 1, 2, 3, 4, 5 ही रहेगा । रसीद के इस क्रम के जरिए ही समिति द्वारा सहयोग राशि लिया गया है l रसीद में अन्य 3 क्रमांक 0 से 9 अंक का के होंगे l ( 4 अंकों के क्रम और कुल रसीद की संख्या के आधार पर ) l उपहार प्रक्रिया 4 डब्बों के जरिए पूरी होगी lपहला डब्बे में 1 से 5 अंक और अन्य 3 डब्बे में 0 से 9 अंक की रसीदें मौजूद रहेगी l इस तरह सहयोग हेतु जितनी भी रसीदे उपयोग में आई है सभी रसीदो की क्रमांक इस प्रक्रिया में सम्मलित हो गयी । हर उपहार को तय करने के लिए इन डब्बो से 4 अलग अलग व्यक्ति एक डब्बे से एक अंक निकालेंगे फिर क्रम से वो नम्बर 4 अंकों में उपहार विजेता के नम्बर तय होगा l नंबरों के चयन हेतु बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी I ऐसे नम्बर जिनकी रसीद नही कटी है यदि ऐसे नंबरों का चयन होता तो चयन प्रक्रिया दुबारा की जायेगी जब तक सहयोग हेतु काटी गई रसीदों के क्रमांक का चयन न हो जाए l यह प्रक्रिया को 1 से 6 नम्बर के उपहार की लिए लागू होगी l 7 वे नंबर से 11 वे नम्बर तक के उपहार की प्रक्रिया हेतु काटी गई सभी रसीदों के क्रमांक का अलग से पर्ची बनाकर एक डब्बे में डाल कर उपहार की नम्बर चयन किया जाएगा l समय के अपव्यय को रोकने हेतु जावेगी यह नियम लागू किया गया है l चयन किए गए नंबरों पर उपहार लेने हेतु दानदाता के अपनी ओरिजनल रसीद दिखाना अनिवार्य है l रसीद गुम होने पर समिति के पास मौजूद काउंटर रसीद अन्य परिचय अथवा निर्णायको के अंतिम निर्णय के आधार पर व्यक्ति को चिन्हित कर उपहार प्रदान किया जाएगा l
किसी भी प्रकार की आपत्ति पर अंतिम निर्णय निर्णायक समिति द्वारा लिया जाएगा l लिखित आपत्तियों पर ही निर्णायक समिति निर्णय ले सकेगी l आपत्तियो के निराकरण की समयावधि तय करने का अधिकार समिति के पास सुरक्षित रहेगा । उपहार लेने का अंतिम तिथि की घोषणा निर्णायक समिति द्वारा की जाएगी l पारदर्शिता हेतु समिति का कोई भी सदस्य उपहार की प्रक्रिया एवं निर्णायक समिति में शामिल नहीं किया गया l हमारी समिति को निर्णायकगण पर पूरा भरोसा है l पूरी प्रक्रिया आम जनता के समक्ष की जावेगी जिसे स्थल पर देखा जा सकता है

मिस छत्तीसगढ़ अभिलाषा करेंगी शिरकत
आयोजन के दौरान शिरकत करने वाली मिस अभिलाषा को मिस छत्तीसगढ़ 2017 का खिताब मिल चुका l अभिलाषा फेमिना मिस इंडिया 2016 नागपुर रह चुकी l मिस रेडफॉक्स एशिया पेसिफिक 2018 का खिताब हासिल करने वाली मिस अभिलाषा मिस इंडिया एशिया पेसिफिक इंटरनेशनल 2018 का खिताब हासिल कर चुकी l मिस अभिलाषा अग्रवाल की मौजूदगी को लेकर खासा उत्साह है I
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
