रायगढ़। जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर खरसिया विधानसभा में स्थित ग्राम पंचायत कोतरा में ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भारी किल्लत हो रही है। गांव में भूतपूर्व सरपंच कुंवर यादव द्वारा गांव में पानी के टंकी का निर्माण करवाया गया था। जिसकी पाइपलाइन पूरे गांव में बिछाई गई थी। गांव के अधिकांश घरों में नल कनेक्शन उपलब्ध था, जिससे सभी को पर्याप्त मात्रा में पानी की उपलब्धता हो जाती थी। लेकिन कुछ महीने पहले गांव को केंद्र सरकार द्वारा संचालित महत्वकांक्षी योजना जल जीवन मिशन से जोड़ा गया। लेकिन प्रशासन द्वारा इसके लिए वर्तमान आवश्कता को देखते हुए कोई नए पानी टंकी व नई पाइपलाइन का निर्माण नहीं करवाया, बल्कि पुराने पाइपलाइन को खोंदकर पूर्व में जोड़े गए सभी नल कनेक्शन को काट दिया गया। जल जीवन मिशन के तहत नए आधुनिक तकनीक से सभी घरों में नल कनेक्शन जोड़ा गया। लेकिन नए कनेक्शन से ग्रमीणों को बहुत कम मात्रा में जल उपलब्ध हो पाती है, इसके अलावा कई बार हफ्तों तक नल से एक बूंद पानी नहीं निकलता। जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भारी किल्लतों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में जोड़े गए नल कनेक्शन में कभी भी सुचारू व नियमित रूप से पानी की सप्लाई नहीं हो पाती। रही सही कसर की भरपाई गांव के सरपंच अपनी निष्क्रियता से कर देते है, ग्रामीणों की पानी के पीने से हो रही किल्लत से सरपंच भलीभांति ज्ञात है, लेकिन ग्रामीणों की समस्या को सरपंच उच्च प्रशासनिक अधिकारियों से अवगत कराने में असक्षम नजर आते है।

- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
