रायगढ़। कोरबा सीमा के पड़ोसी गांव गए एक युवक की घर वापसी के दोरान बाईक असंतुलित होने से वह ऐसे गिरा कि सिर में चोटें आने पर उसकी जान ही चली गई। बेलगाम रफ्तार के कहर से फिर किसी बेगुनाह की मोत का यह मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। घटना की विवेचना कर रहे सहायक उपनिरीक्षक शांतिलाल टोप्पो ने बताया कि ग्राम बोरो में रहने वाला जगदीश झरिया आत्मज पुनीराम (40 वर्ष) बीते 26 तारीख को घर से बजाज प्लेटिना मोटर सायकिल (क्रमांक-सीजी 13 पी 2180) से समीपस्थ ग्राम पोरिया गया
था। कोरबा बॉर्डर से लगे गांव म॑ कामकाज निपटने के बाद शाम लगभग 6 बजे वह घर वापसी के लिए रवाना हुआ। इस दोरान बोरो रोड में बाईक की रफ्तार अपेक्षाकृत तेज होने के कारण वह नियंत्रण खो बैठा।
जगदीश जब तक मोटर सायकिल को काबू में कर पाता, इसके पहले वह वाहन समेत गिर गया। इस हादसे में ग्रामीण के सिर में गंभीर चोटें आई। जगदीश को घायलावस्था में देख लोगों ने झरिया परिवार को सूचना दी तो वे उसे नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गयी।

- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
