रायगढ़। कपड़ा सूखाने के लिए छत में गई एक महिला को करंट का ऐसा झटका लगा कि नीचे गिरते ही उसकी मौत हो गई। यह हादसा तमनार थाना क्षेत्र का है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

इस संबंध में थाना प्रभारी गंगाप्रसाद बंजारे ने बताया कि मूलत: जैजैपुर थानांतर्गत ग्राम सेंदरी निवासी लाला बर्मन और उसकी 32 साल की पत्नी मंजू तमनार के ग्राम ढोलनारा में रहते हुए निर्माणाधीन मकान में रोजी-मजदूरी करते थे। शुक्रवार अपरान्ह लगभग 12 बजे मंजू गीले कपड़ों को सूखाने के लिए एक मकान के दूसरी मंजिल में चढ़ी थी तभी करंट प्रवाहित तार के सम्पर्क में आने पर करंट का जोरदार झटका लगते ही वह फस्र्ट फ्लोर पर जा गिरी।
छत में करंट की गिरफ्त में आने से मंजू को झुलसते देख हडक़म्पच गया। परिजनों ने मौके की नजाकत को भांप पड़ोसियों की मदद से मंजू को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए तो डॉक्टर्स ने प्राथमिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में महिला श्रमिक की दर्दनाक मौत से बर्मन परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मर्ग कायम कर छानबीन में जुटी है।
- सरिया : नींद की गोलियां देकर 10 महीने तक बहू से मिटाता रहा हवस..विरोध पर दी बच्चों को मारने की धमकी…कलयुगी दादा ससुर सलाखों के पीछे… - September 24, 2026
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
