समान लेने गई नाबालिग से गैंगरेप,बेहोशी की हालत में छोड़कर भागे आरोपी….
गोरखपुर के गीड़ा थाने क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. मामले के तूल पकड़ता देख पुलिस ने तुरंत ही FIR दर्ज की और दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की.
तीन आरोपी फरार बताया जा रहा है. पुलिस पर आरोप है कि पहले इस मामले को मैनेज करने की कोशिश की गई. लेकिन स्थानीय लोगों ने विरोध के चलते उसे एक्शन लेना पड़ा.
जानकारी के मुताबिक दिवाली की रात लड़की गांव से बाहर दुकान पर सामान खरीदने गई थी. वहां उसे एक परिचित मिल गया और वह लड़की को अपनी बातों में उलझाकर झाड़ियों में ले गया. जहां उसके चार अन्य साथी पहले से ही मौजूद थे. इन सभी ने मिलकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा और गैंगरेप किया.
पीड़िता के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ आरोपियों ने बारी-बारी गलत काम किया. उसके बाद लड़की को धमकी भी दी. इस दौरान उनकी बेटी की हालत बिगड़ गई और वो बेहोश हो गई. सभी आरोपी उसे वहां छोड़कर फरार हो गए. किसी तरह से वो घर पहुंची और उसने आपबीती परिजनों को बताई.
इस मामले पर इंस्पेक्टर डॉक्टर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के परिवार की शिकायत पर 5 लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल 2 गिरफ्त में है और उनसे पूछताछ की जा रही है तीन फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पीड़िता का मेडिकल करवा लिया गया है.
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
