रायगढ़ : सट्टे की लत ने लाखों की जिंदगी तबाह कर दी है लोग सड़क मे रहने मजबूर हैँ, फिर जी जीत की लालच मे व्यक्ति इसकी लत से मुक्ति नही पाता। आज ऐसी ही एक खबर ने पूरे रायगढ़ को हिला के रख दिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जुटमिल थाना क्षेत्र के एक व्यवसायी जिसका नाम मयंक मित्तल जूट मिल निवासी ने बाघ तलाब के पास फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार आज सुबह शमसान जाते समय मृतक के परिजनों व अन्य लोगो के द्वारा सट्टा -जुआ बद करने को लेकर तखती ले कर मृतक के घर से शमसान घाट तक पहुँचे थे परिजनों के मुताबिक मृतक सट्टे में पैसा लागया था जो हार गया था। सटोरियो द्रारा मृतक को पैसा के लिए बहुत परेशान कर रहे थे इसलिए उसने फाँसी लगाकर आत्महत्या का रास्ता चुना।


एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा बार बार जुआ, सट्टा पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को हिदायत दिया गया है इसके बाबजूद प्रदेश के साथ ही साथ रायगढ़ जिले के हर थाना क्षेत्र में सट्टे का बाजार काफी गरम है और आये दिन सट्टा व जुआ को लेकर किसी न किसी थाने में एफ आई आर दर्ज होती रहती है। सटोरियो के हौसले इस कदर बुलंद है की हर चौक चौराहो पर सट्टा का खेल बिना रोक टोक चल रहा है आखिर इसका कारण क्या है? और किसके सह पर ये सब हो रहा है? संवेदनशील एसपी अभिषेक मीना को जल्द ही बड़े खाईवालों को गिरफ्त मे लेना होगा ताकि शहर सह सटोरियों से मुक्ति मिल सके।
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
