सारंगढ़। दिनांक 25.10 2022 को प्रार्थी कोमल चंद अजगले पिता स्वर्गीय चेतन प्रसाद अजगले उम्र 40 वर्ष ग्राम छर्रा थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके छोटा भाई सम्मेलाल अजगले अपने परिवार के साथ कमाने खाने पिछले 1 साल से जम्मू कश्मीर गया हुआ है घर में ताला लगा था कि पड़ोस के लोग अपने घर के छत से देखें तो सम्मेलाल के घर का छत का सीट उखड़ा था जिस बात को उनके द्वारा बताने पर यह गांव वालों के साथ घर अंदर घुस कर देखा तो इसकी छोटे भाई का घर के अंदर रखें गैस सिलेंडर, होम थिएटर, इलेक्टॉनिक इंडक्शन और एक प्लास्टिक बोरी में रखा करीब 20 किलो चावल कुल कीमत करीब 210000 को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है जिसे अपने भाई का आने का इंतजार कर रहा था कि गांव में दीपक लक्ष्मे पिता अवध राम लक्ष्मे उम्र 20 वर्ष ग्राम छर्स थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ का गैस सिलेंडर को बेचने के लिए इधर से उधर लेकर घूम रहा है की सूचना पर प्रार्थी थाना आकर पिपोर्ट दर्ज कराने पर मामले में अपराध क्रमांक 538/ 22 धारा 457 380 ताहि कायम कर तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार कर उपराक्त चोरी
के संपत्ति को अपने घर से निकाल कर पेश कर बरामद कराने पर विधिवत जप्त कर आरापी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया सर उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विजय चौधरी, प्रधान आरक्षक टीकाराम खटकर, कृष्णा मंहत का सराहनीय यागदान रहा।

- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
