रायगढ़ । ग्राम लाखा में रहने वाला गंभीर सिंह (44 साल) आज थाना सिटी कोतवाली में उर्दना उदय तिराहा के पास दो अज्ञात युवकों द्वारा मोबाइल और बाइक लूट लिये जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । पीडित बताया कि सब्जी बेचने का काम करता है, आज सुबह करीब 05:00 बजे अपने मोटर सायकल होडा साइन क्रमांक CG13 AM 1423 से सब्जी लेने पटेलपाली मंडी जा रहा था कि उर्दना उदय तिराहा के पास दो अज्ञात व्यक्ति गाड़ी के सामने आकर गाड़ी हमारे ऊपर चढा दोगे कहकर गाड़ी का चाबी निकाल लिये और डरा धमकाकर जेब में रखे रियलमी मोबाईल और 800/ रूपये निकाल लिये और धारदार हथियार से मारे जिसे हाथ से बचाव किया और चिल्लाया,
तब दोनों बाइक भी लेकर बड़े रामपुर की ओर भाग गये , रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपियों पर धारा 394, 34 IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । कोतवाली पुलिस संदिग्धों को धरपकड़ कर पूछताछ किया जा रहा है ।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
