घर के अंदर सो रही दो बच्चो की मां के साथ गांव के ही युवक ने किया छेड़खानी…..

रायगढ़। घरघोड़ा थाना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय महिला के साथ छेड़खानी किये जाने का मामला सामने आया है। देर रात घर के अंदर सो रही दो बच्चो की मां के साथ गांव के ही युवक ने छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया ।पीड़िता की शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।
मिली जानकारी अनुसार बीते 21 जुलाई को शाम गांव के ही डिले साव ने अपने दोस्त के साथ पीड़िता के घर पर मुर्गा भात बनवाया और उनके घर पर पीड़िता की सास के साथ शराब सेवन किए। खाना खाने के बाद दोनों लोग उनके घर से चले गए।
घर में खाना बनाते वक्त पीड़ित महिला अकेली थी जिस वजह से आरोपी युवक का मन बदल गया। जो खाना खाकर उनके घर से चले जाने के बाद देर रात 11:30 बजे पुनः घर के ऊपर एक बड़े छेद(मकान बनाते वक्त छत ढलाई के समय दीवाल पर मियार को टिकाने के लिए बनाए गए होल) से घर के अंदर आ गया जहां महिला कमरे के अंदर सोई हुई थी।
महिला को अकेले देख वह गंदी नियत से महिला के कपड़े को खोल दिया और जबरजस्ती गंदी नियत से शरीर को छूने लगा तब महिला आवाज लगाई, जिसके बाद आरोपी युवक घर से भाग गया।
- निःशुल्क सी.टी.टी. (महिला नसबंदी) अभियान को मिली रफ्तार, जिला अस्पताल सारंगढ़ बना भरोसे का केंद्र… - December 19, 2025
- जनपद सदस्य हीरा भैरवनाथ ने समाज को जोड़ने का दिया संदेश ….मानदेय की 20 प्रतिशत दिया समाजदान.. - December 19, 2025
- रेखा वैष्णव के नेतृत्व मे छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा रायगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न..बैठक मे प्रांतीय उपाध्यक्ष लखन दास वैष्णव एवं प्रांतीय युवा अध्यक्ष विश्वनाथ बैरागी की उपस्थिति.. - December 18, 2025

