रायगढ़। तालाब में महिलाओं के साथ बातचीत में मगन मां को भनक तक नहीं लगी कि पानी में गिरने से उसका मासूम बेटे का करुणान्त हो गया। । इस संबंध में तमनार थाना प्रभारी गंगाप्रसाद बंजारे ने बताया कि जनपद कार्यालय तमनार के पीछे इंदिरा नगर में रहने वाली हरिप्रिया चौहान पति स्व. पवन चौहान रविवार सुबह कक्षा पहली में पढऩे वाले अपने 6 बरस के बेटे युवराज को लेकर नहाने के लिए तालाब गई थी।
मासूम पुत्र को तालाब किनारे मेड़ में बैठाकर हरिप्रिया पचरी में कपड़े धोते हुए महिलाओं से बतियाने में भीड़ गई। इस बीच युवराज फिसलकर तालाब में जा गिरा और डूब गया, लेकिन मां को इसकी खबर तक नहीं लगी। हरिप्रिया नहाकर घर गई तो युवराज नहीं दिखा। फिर वह तालाब वापस गई खोजबीन की तो मेड़ की मिट्टी में फिसलने के निशान देख बच्चे के डूबने की आशंका हुई। तैराक युवकों ने तालाब में छलांग मारकर खोजबीन की तो तकरीबन 5 फीट की गहराई में बालक का निर्जीव शरीर बाहर निकला…

- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
- सारंगढ़ में व्हाट्सएप पर सट्टे का खेल!…22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, मोबाइल और 2200 रुपये जब्त… - September 24, 2026
