बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. नक्सलियों की नापाक हरकत को अंजाम दिया है. नक्सलियों ने पुलिसकर्मी पर गोलियां बरसाई है. इलाके में खौफ का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक तर्रेंम थाना में पदस्थ SI को नक्सलियों ने गोली मारी है. पंचायत भवन के सामने गोलियों की बौछार की है. इस गोलीबारी में पुलिसकर्मी घायल हो गया है.
एक मीडिया से बातचीत में एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवारना ने की पुष्टि. घायल SI को तर्रेम से एंबुलेंस की मदद से बीजापुर लाया जा रहा है. तर्रेम से बीजापुर की दूरी 55 किलोमीटर है. तर्रेम हार्डकोर नक्सल एरिया है. बातचीत में बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि शाम करीब 7 बजे जिला बीजापुर के थाना तर्रेम अंतर्गत ग्राम चिनागेलुर की ओर पुलिस पार्टी गस्त सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी. इस दौरान माओवादियों द्वारा पुलिस बल पर फायरिंग की गई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई से माओवादी जंगल की आड़ लेकर भाग गए. उक्त मुठभेड़ में थाना सब इंस्पेक्टर राजेश सूर्यवंशी को मामूली चोंट आई है. कोबरा 210 बटालियन और एसटीएफ द्वारा क्षेत्र में सर्चिंग जारी है.

सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर….
इसके अलावा सूत्रों से एक और बड़ी खबर सामने आई है. नक्सलियों ने बड़ा IED ब्लास्ट किया है, जिसमें CRPF के बड़े अधिकारी बाल-बाल बचे. नक्सलियों ने मौत की पूरी साजिश रची थी, लेकिन पल भर की देरी के कारण नाकाम हो गए. इस ब्लास्ट की अधिकारिक पुष्टि नहीं है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि नक्सली खून खेल खेलने की प्लानिंग में थे.




