बीजापुर। छत्तीसगढ़ के जिले बीजापुर में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने का सीलसिला लगतार चल रहा है। करकेली सरपंच के साथ भाजपा के 24 कार्यकर्ताओ नें कांग्रेस का दामन थामा है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर दौरे के बाद से भाजपा को तगड़ा झटका लगा एक सप्ताह में 154 भाजपा कार्यकर्ताओ नें कांग्रेस का हाथ थामा है।

वहीं देश के प्रधानमंत्री के रूप मे नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा देश भर मे महा जनसंपर्क अभियान के तहत अनेक सम्मेलन, प्रवास और संपर्क के कार्यक्रम कर पार्टी के पक्ष मे वातावरण बनाने का काम कर रही है। इसी कड़ी में धमतरी भाजपा द्वारा पुरानी कृषि उपज मंडी में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया
इस सम्मलेन में शामिल होने के लिए भाजपा प्रदेश संगठन प्रभारी ओम माथुर पहुंचे थे। वहीं उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव, सांसद चुन्नीलाल साहू, कुरूद विधायक अजय चंद्राकर मंच पर मौजूद थे। ओम माथुर ने इस कार्यक्रम में केंद्र सरकार की योजनाओ से लाभान्वित हितग्राहियो का सम्मान किया था।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
