पुलिस ने सादे ड्रेस मे छापा मारकर सेक्स रैकेट का किया खुलासा, दूसरे राज्यों से आती थी लड़कियां, पुलिस ने दबिश अपनी 06 लड़कियों और 04 लड़कों को पकड़ा…
उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में एक बार फिर हाइप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। 4 दिन में पुलिस ने 2 स्पा सेंटरों में छापा मारकर 6 लड़कियों और 4 लड़कों को पकड़ा है। इनमें 2 लड़कियां मणिपुर की रहने वाली हैं।
शनिवार को पुलिस ने रावतपुर इलाके में कई थानों की फोर्स और सादी वर्दी में महिला पुलिस कर्मियों के साथ अरेबियन स्पा सेंटर मसाज पार्लर पर छापा मारा। इस दौरान सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ। यहां से पुलिस ने 3 लड़कियां के साथ सेंटर चलाने वाले प्रशांत सिंह और उसके साथी उदित को गिरफ्तार किया है। हालांकि कई लड़के भाग भी निकले।
इससे पहले 12 अक्टूबर को कानपुर के कर्नलगंज इलाके में पुलिस ने स्वर्ण स्पा सेंटर में छापा मारा था। इसमें 3 लड़कियों के साथ 2 लड़के राहुल और प्रदुम्न सिंह को गिरफ्तार किया गया था। इस स्पा सेंटर का मालिक मारकंडे और उसका साथी जितेंद्र फरार हो गए थे।
पुलिस ने उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है। खास बात ये है कि यहां से पकड़ी गईं लड़कियों में 2 मणिपुर की रहने वाली थीं। इससे पता चलता है कि कानपुर में स्पा सेंटर के नाम पर दूसरे राज्य की लड़कियों को लाकर सेक्स रैकेट चलाए जा रहे हैं। पुलिस को स्पा सेंटरों में छापे के दौरान कई आपत्तिजनक चीजें मिली हैं।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
