रायगढ़ । बिकास खण्ड बरमकेला के अंतर्गत ग्राम पंचायत डोंगरीपाली के सचिव के बिदाई समारोह का आयोजन किया गया।बिदाई कार्यक्रम के मुख्यातिथि सेतकुमार भोय, जनपद सदस्य सभापति पुष्पराज सिंह बरीहा,सरपंच संजू उमेश प्रधान ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई।
सचिव सेतकुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि बिगत 10 वर्ष तक मैं डोंगरीपाली पंचायत का सेवा किया। सभी ने अपना प्यार,सहयोग भरपूर दिया अच्छा ब्यवहार बनाके किसी से भी कोई ठेस शब्द नही कहा और सभी का साथ मिला।मैं आप सभी को धन्यवाद देता हूँ। इसी विस्वाश के साथ आप सबको में निवेदन करता हूँ कि डोंगरिपाली के नव पंचायत सचिव भानुप्रसाद का भी सहयोग बनाये रखेंगे।
जनपद सदस्य सभापति पुष्पराज सिंह बरीहा ने कहा कि आज बहुत दुखद समय है कि हम सचिव सेतकुमार को हमारे डोंगरीपाली पंचायत जो कि कोठीखोल के सेंटर हैं यहां से इनका ट्रांसफर हो गया है ।इस जगह में इन्होंने अपना कर्तब्य बखूबी से निभाया और सबको साथ लेकर चले इसलिये मैं हमेशा उन्हें बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।
बिदाई समारोह में संकीर्तन नंद,भानुप्रसाद नायक,किशोर प्रधान,उमेश प्रधान,पूरन सोना,हेमलता राणा,हेमलता सोना,हेमा यादव,केवड़ा बरीहा,मदन,दयालु,लखन,सुरेश,नकुल,सामन्त,सबया,सौकिलाल,ममता भोय,सुफल दिप एवम सभी पंच ग्रामीण उपस्थित थे।

- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
