सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला क्षेत्र के ग्राम पंचायत नवरंगपुर में ठेकेदार की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रहा है । ताजा मामला यह है कि यहां ग्रामीणों द्वारा जनप्रतिनिधियों से वर्षों पुरानी पानी टंकी का मांग किया गया था । जिसे जनप्रतिनिधियों ने पूरी जोर लगाकर मांग को पूरा भी किया , लेकिन ठेकेदार द्वारा अपनी मनमानी से बोर्ड पर कार्य को पूर्ण दर्शा दिया गया है और आज भी यहां के ग्रामीण पानी के लिए तरस रहे हैं । यहां हर गली , चौक-चौराहे में गड्ढे खोद कर छोड़ दिया गया है जिसकी खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है । यहाँ आए दिन गलियों में मोटरसाइकिल से दुर्घटना हो रहे हैं , आखिर इसका जिम्मेदार कौन है ? नया जिला होने से यहाँ नए-नए अधिकारी भी आ गए हैं , लेकिन इस गांव की ओर किसी का भी ध्यान नहीं जा रहा है । वैसे तो ग्रामीणों ने बताया है कि इसकी शिकायत सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर से जल्द ही किया जाएगा ।


वहीं जानकारों की माने तो यह ठेकेदार खुद को कांग्रेसी नेता का रिश्तेदार बताता है , फिर भी कांग्रेस सरकार की योजनाओं को चूना लगाने में लगा हुआ है । सारंगढ़ के जनप्रतिनिधि भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं , जिस कारण इनकी गांव में किरकिरी हो रही है । आगे अब देखना है कि खबर प्रकाशित के बाद संवेदनशील कलेक्टर साहब इस ठेकेदार पर क्या एक्शन लेते हैं ।

बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं ग्रामीण –
वही ग्रामीणों ने बताया है कि यहाँ सिर्फ नाम मात्रा के लिए पानी टंकी का निर्माण कर दिया गया है ,लेकिन पानी की सप्लाई अभी तक शुरू नहीं हुई है , इसकी खामियाजा आने वाले चुनाव में हम नेताओं को बताएंगे ऐसा ग्रामीण बता रहे हैं । अगर जल्द से जल्द पानी टंकी का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन भी कर सकते हैं।
आए दिन गलियों में हो रहा है हादसा-
ग्रामीणों ने बताया है कि रोड पर चलना मुश्किल हो जा रहा है । अगर मोटरसाइकिल में जा रहे हैं तो पाइप लाइन के लिए जो गड्ढा बना कर छोड़ दिया गया है उसमें फिसल कर गिर जा रहे हैं । आखिर इसका जिम्मेदार कौन होगा ? अधिकारियों की कमीशन खोरी से ठेकेदार मालामाल हो गया है और यह जल जीवन मिशन की धज्जियां उड़ा कर ग्रामीणों को मरने के लिए छोड़ दिया गया है । ठेकेदार द्वारा बोर्ड पर अंकित कर दी गई है कि 2021 से 22 तक निर्माण कार्य पूरा हो गया है , लेकिन वहाँ जाकर देखेंगे तो पता चल जाएगा कि कितना काम हुआ है और कितना बाकी है ।
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026

