सारंगढ़-बिलाईगढ़। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष श्री रवि भगत के निर्देश पर सारंगढ़ विधानसभा के भेडवन-गुडेली मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम रेडा में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया है। युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री हरिनाथ व मंडल अध्यक्ष श्री देवेन्द रात्रे ,श्रीमती मीरा धरम जोल्हे ने कई गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में व्याप्त लचर कानून व्यवस्था, जघन्य अपराध, दिनदहाड़े चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, छोटी सी बात पर गोली मार के हत्या छत्तीसगढ़ के बेटी, बहनों,नाबालिक तक से सामूहिक बलात्कार कर हत्या नक्सलियों से कांग्रेसियों के संबंध इस बात को दर्शाता है की इन समस्त घटनाक्रम में कांग्रेस के भूपेश सरकार की मौन सहमति है।
4 वर्षों के इस सरकार में प्रदेश की जनता अपराध अपराधियों और अपराध को संरक्षण देने वाली इस भूपेश बघेल की सरकार से त्रस्त है।आक्रोशित है परेशान है।इसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा सारँगढ़ विधानसभा के समस्त मंडल में कांग्रेस की भूपेश सरकार का पुतला दहन का किया है।


पुतला दहन कार्यक्रम में देवेंद्र रात्रे, हरिनाथ खूंटे, श्रीमती मीरा धरम जोल्हे, टारजन महेश, पुरन्दर जोल्हे, हितेश अजगले, मनी राम वर्मा, भनेश चौरगे, भगवान दास, अभिनव भारद्वाज, बुद्ध नाथ गोस्वामी, गणेश राम साहू, लक्ष्मीनारायण, रामेश्वर पूरी गोस्वामी, सहन दास वैष्णव, हुलस सिदार, घुरवा लाल बरेठ, देव कुमार सिदार, लक्ष्मण निराला, राम कुमार सिदार व अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
