युवती ने शादी का दबाव बनाने पर युवक ने गला घोंटकर मारा…
हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में मेरठ निवासी प्रेमी ने प्रेमिका सरिता की उसके ही दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। युवती शादी का दबाव बना रही थी। बाद में आरोपी ने आत्मसमर्पण कर दिया।
युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर किया है।
सिडकुल पुलिस ने बताया कि मसूरी थाना इंचौली मेरठ निवासी अमित नेहरू कालोनी में किराये पर रहता है।
अमित का बैरागी कैंप निवासी सरिता से सात महीने से प्रेम प्रसंग था। सरिता अक्सर अमित से मिलने आती थी। मंगलवार दोपहर भी आई थी। दोपहर बाद अमित कमरे में ताला लगाकर चला गया।
मकान मालिक ने सरिता को आते देखा था, लेकिन जाते हुए नहीं। सरिता की स्कूटी भी घर के बाहर सड़क पर खड़ी थी। मकान मालिक ने खिड़की से देखा तो सरिता बिस्तर पर मृत पड़ी थी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शादी का दबाव बनाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान अमित ने इस घटना को अंजाम दिया।
- छत्तीसगढ़:बिजली विभाग की नई सुविधा : लाइट जाने पर मीटर के पुश बटन को दबाने पर जुड़ेगा कनेक्शन… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में पुराने नोट-सिक्कों के नाम पर ठगी, हरियाणा से मास्टरमाइंड गिरफ्तार… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में मातम में बदलीं खुशियां : चौथिया कार्यक्रम में जा रही पिकअप पलटी, 1 की मौत और 17 घायल… - April 18, 2026

