शर्मनाक हरकत : छात्राओं के कपड़े बदलने का वीडियो CCTV कैमरे में हुआ कैद, गेस्ट हाउस के मैनेजर सहित दो लोग गिरफ्तार…
बता दे कि कोलकाता का एक NGO गरीब मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए काम करता है. NGO की तरफ से 20 छात्र-छात्राओं का एक ग्रुप वाराणसी टूर पर आया है. NGO के लोग और छात्र-छात्राएं कैंट रेलवे स्टेशन के सामने परेड कोठी क्षेत्र के जेपी गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे. गेस्ट हाउस में 7 कमरे और एक डॉरमेट्री बुक कराई थी. शनिवार को जब NGO से जुड़ी कुछ महिलाएं और छात्राएं गेस्ट हाउस की डॉरमेट्री में कपड़े बदल रही थीं, तभी उनकी नजर वहां लगे CCTV कैमरे पर पड़ी, उन्हें शक हुआ कि कोई उनकी वीडियो रिकार्डिंग कर रहा है. इसके बाद सभी ने NGO संचालक को इससे अवगत कराया.
जिसके बाद NGO संचालक ने गेस्ट हाउस के रिसेप्शन पर बैठे मैनेजर से पूछा कि कैमरे चालू हैं या बंद हैं. इसके जवाब में मैनेजर ने कैमरे का बंद होना बताया. मगर, शक होने पर NGO संचालक ने सिगरा थाने की पुलिस से शिकायत की. पुलिस गेस्ट हाउस पहुंची और CCTV कैमरे का DVR कब्जे में लेकर सिगरा थाने ले गई. जांच पड़ताल की तो शिकायत सही मिली. इसके बाद मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
- नियमितीकरण की मांग पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, सौंपा ज्ञापन… - October 27, 2026
- अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 वाहन पकड़े… - October 27, 2026
- बैकयार्ड कुक्कुट योजना से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, 150 इकाइयों का वितरण… - October 27, 2026
