वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के दिशा निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर)/अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(क्राईम) अभिषेक महेश्वरी के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजीव शर्मा के पर्यवेक्षण में संपत्ति संबंधी अपराधों में धरपकड़ के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत उरला पुलिस को शासकीय स्कूल में में हुये चोरी के आरोपियों को माल सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। आरोपियों के कब्जे से चोरी हुआ दो नग पंखा, तेल के पिपे, लगभग 50 किलो चावल कीमती 6,000/-रू बरामद किया गया है।
गत दशहरा छुट्टी के दौरान थाना उरला क्षेत्रांतर्गत शासकीय प्राथमिक एवम हाई स्कूल , उरला में कुछ चोरों ने दो नग पंखा, तेल के पिपे, लगभग 50 किलो चावल सहित कीमती लगभग 6,000 रूपये चोरी कर ले गये थे। प्रार्थिया सोनाली देशपाण्डे देवेन्द्र नगर रायपुर की रिपोर्ट पर थाना उरला में धारा 457,380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
मुखबीर सूचना के आधार पर उरला पुलिस द्वारा तीन संदिग्ध लोगों को पूछताछ हेतु थाना लाया गया। गहन पूछताछ पर आरोपियों ने घटना कारित करना कबूल किया। आरोपियों से चोरी का सामान बरामद किया गया है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडीशिल रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

- किसके सिर सजेगा महानगर का ताज?कौन बनेगा रायपुर वैष्णव जिलाध्यक्ष..4 अक्टूबर को तय होगी नई कार्यकारिणी की दिशा… - October 1, 2026
- राशन वितरण की बढ़ी मियाद, अब 30 अक्टूबर तक मिलेगा अक्टूबर का खाद्यान्न…. - September 30, 2026
- सुनील शर्मा के मार्गदर्शन में प्रमोद यादव का दमदार एक्शन, विसर्जन से पहले शहर में पुलिस का कड़ा पहरा… - September 30, 2026
