रायगढ़। कल पुलिस चौकी जूटमिल में डी.बी पावर, प्लांट में हेल्फर का काम करने वाले हेतराम सारथी (30 साल) द्वारा तीन अज्ञात व्यक्ति, तरकेला सती डबरी नाला के पास रोड पर 2000, मोबाइल व मोटरसाइकिल लूट कर भाग जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है, पुलिस चौकीजूटमिल में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध लूट का अपराध दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

रिपोर्टकर्ता ग्राम टुन्ड्री थाना डभरा जिला जजगीर चांपा का रहने वाला हेतराम बताया कि डी.बी. पावर प्लांट में हेल्फर का काम करता है। 04 05 दिन पहले इसकी पत्नी ग्राम तरकेला नवरात्रि पूजा में गई हुई थी जिसे लेने के लिये, 05 अक्टूबर की शाम लगभग 05.00 बजे तरकेला गया था। दोनो पति पत्नि खाना खाकर 10.15 बजे रात्रि में अपने घर टुन्ड्री (डभरा) जाने के लिये मोटर सायकल क्र सीजी 11 सी 8039 से निकले थे, तरकेला से थोडी दूर आगे नाला के पास इसकी पत्रि बाथरूम लगने से रूके थे, उसी समय तरकेला तरफ से एक स्कूटी नीले रंग में तीन व्यक्ति इनके पास आकर रूके और तुम लोग यह क्या कर रहे हो कहकर मारपीट करने लगे तथा जेब में रखे 2 हजार एवं एक कीपैड मोबाईल और मोटरसाइकिल को लूट कर भाग गये। चौकीप्रभारी जूटमिल के नेतृत्व में जूटमिल पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।
- अखंड राम सप्ताह नाम यज्ञ में शामिल हुईं जिपं सदस्य डॉ. अभिलाषा नायक, ग्रामीणों के साथ किया राम नाम जाप… - September 26, 2026
- पवनी में सेवा संकल्प का असर, 190 से ज्यादा लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच… - September 26, 2026
- कनकबीरा चौकी के नवीन भवन को संवारने वाले प्रभारी टीकाराम खटकर का सरिया तबादला..उद्घाटन का नहीं मिला अवसर, पर जनता के दिलों में बनाई अमिट पहचान.. - September 26, 2026
