ब्रेकिंग रायगढ़: खुलेआम 4-5 हथियारबंद बदमाशों ने बस को जंगल मे रोककर लुटपाथ करने का किया प्रयास… अंबिकापुर से रायगढ़ आ रही थी बस…जाम से बचने जंगल के रास्ते बस को रायगढ़ ला रहा था चालक….
रायगढ़। खराब सडक और जाम से बचने के लिए यात्री बसें इन दिनों जंगल के रास्ते अपने गंतब्य तक जा रही है, जिससे उनको समय तो अधिक लगता ही है, साथ ही कई बार लूटपाट का भी सामना करना पड़ता है। इसके बाद भी इन आरोपियों तक पुलिस नहीं पहुंच पा रही है। वहीं गुरुवार को रात में असमाजिक तत्वों ने हथियार से लैस होकर जंगल के बीच में बस को रोककर रुपए की मांग करने लगे, जिससे यात्रियों में हडकंप की स्थिति बन गई थी, लेकिन कुछ यात्रियों द्वारा हिम्मत दिखाने के बाद वहां से आरोपी वहां से भाग निकले। ऐसे में अब बस से यात्रा करने वाले यात्री अब खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
गौरतलब हो कि जिले की जर्जर सडके होने के कारण जाम से बचने के लिए इन दिनों बस चालक अलग-अलग सड़क से अपने गंतब्य तक जा रहे हैं। जिससे इनको कई तरह की परेशानियों से जुझना पड़ रहा है। जिसके चलते जहां पहले रायगढ़ से 200 से 250 बसें चलती थी, वहीं अब इनकी संख्या घट कर 70 से 80 हो गई है। जिससे यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी तारतम्य में गुरुवार को अंबिकापुर से रायगढ़ आने वाली 56 सीटर दुर्गा बस शाम 4.30 बजे धरमजयगढ़ पहुंची, जहां बस यात्रियों से खचा खचा भरी हुई थी।
जिससे इस दौरान बस चालक किसी तरह जाम से बचते हुए जामपाली माइंस के पास पहुंची तो वहां भी लंबा जाम लगा था, जिससे करीब घंटाभर बाद वहां से निकली, इसके बाद कुडुमकेला होते हुए घरघोड़ा पहुंची इस दौरान बस चालक को सूचना मिली कि आगे भी लंबा जाम लगा हुआ है, जिससे चालक ने घरघोड़ा से बस को तमनार रोड में मोड़ दिया और इस मार्ग से रायगढ़ आने के लिए निकला था, जिससे रात करीब 9.26 बजे तमनार और चक्रधरनगर थाना के बीच पालीघाट के समीप जंगल में बस पहुंची तो चार पांच अपराधिक तत्व के लोग हथियार से लैस होकर बस को जंगल में रोकवा दिया और बस चालक पर कट्टा अड़ाकर रुपयों की मांग करने लगे, ऐसे में बस चालक रुपए देने से मना किया तो अपराधियों ने जान से मारने की धमकी देने लगे | जिससे बस में सवार दर्जनभर यात्री नीचे उतर गए और आरोपियों से भीड़ गए, इसी दौरान किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दिया, जिसकी जानकारी होने पर आरोपी वहां से भाग निकले, जिसके बाद बस रायगढ़ पहुंची | वहीं बताया जा रहा है कि मेन मार्ग जाम होने के कारण अधिकतर बसें अलग अलग रुट से चल रही हैं, जिसक चलते लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
