रायगढ़। कुछ असामजिक तत्व शहर के बीचों बीच जुआ फड लगाकर कोतवाली पुलिस को चुनौती पेश कर रहे थे, जिसकी सूचना कोतवाली टीआई को उनके मुखबिर द्वारा दी गई । कोतवाली टीआई नागर द्वारा थाने के स्टाफ की टीम बनाकर लगातार दो अलग-अलग स्थानों पर जुआ रेड की कार्रवाई किये, पहली जुआ रेड कार्रवाई बैकुंठपुर में की गई जहां 15 जुआरियों से 51,600 रूपये नगदी, 15 मोबाईलें व 3 मोटर सायकल की जप्ती की गई ।

दूसरी कार्रवाई धांगरडीपा संजय मैदान के पास सूने मकान में की गई जहां 4 जुआरियों से नगदी 20,200 रूपये, 4 मोबाइल जप्त किये गये हैं । इस प्रकार दोनों कार्रवाई में कुल नगदी ₹71,800 तथा जुआरियों के 19 मोबाइल, तीन मोटरसाइकिल की जब्ती कोतवाली पुलिस द्वारा की गई है । मामले में कोतवाली पुलिस द्वारा जुआरियों पर 13 जुआ एक्ट के साथ धारा 107, 116(3) CrPC के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर रही है ।
जुआ एक्ट की कार्यवाही में निरीक्षक मनीष नागर के साथ उपनिरीक्षक नंदलाल पैंकरा, प्रधान आरक्षक राकेश शर्मा, सुकलाल सिदार, श्याम देव साहू, शंकर क्षत्रिय एवं आरक्षक हेमप्रकाश सोन, उत्तम सारथी, मनोज पटनायक, पुष्पेन्द्र जाटवर की अहम भूमिका थी ।
- कटंगपाली और छेलफोरा बने अवैध माइनिंग के सबसे बड़े “डार्क स्पॉट”..धरती का सीना चीरकर रसूखदार भर रहे तिजोरियां, धूल फांकने को मजबूर बेबस इंसान… - June 15, 2026
- 30 जून तक कराएं श्रमिक पंजीयन में सुधार, नहीं तो अटक सकती हैं योजनाओं की सुविधाएं… - June 15, 2026
- सारंगढ़:आयरन की कमी पर जागरूकता: सही इलाज और संतुलित आहार से सुमित्रा ने जीती एनीमिया की जंग… - June 15, 2026

