रायगढ़, दुर्गा पंडाल में गए युवक के सूने मकान में धावा बोलते हुए किसी ने पेटी में रखे पैसे गायब कर दिया। चूंकि, युवक की बहन ने एक युवक को भागते हुवे देखा है, इसलिए संदेही से पुलिस असलियत खंगाल रही है। यह घटना सारंगढ़ के कोसीर थाने की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नाप की | ग्राम दहिदा के अंबेडकर चौक में रहने वाला फूलसाय भारती पिता अमृत लाल(30 साल) खेती किसानी करता है। नवरात्र की नवमीं की देर रात लगभग साढ़े 11 बजे फूलसाय अपने घर में ताला जड़ते हुए परिजनों के साथ दुर्गा पंडाल गया। रतजगा के बाद सुबह युवक जब वापस गया तो घर के मुख्य द्वार में लगा ताला गायब था। फूलसाय को बगल में रहने वाली बहन फूलेश्वरी ने बताया कि कुछ देर पहले वह उसके सूने घर के अंदर से आवाज सुनकर गई तो गांव के टिंगालू उर्फ सागर भारती को संदिग्ध हालत में भागते हुए देखा। बुधवार दिनभर फूलसाय धार्मिक आयोजन में व्यस्त रहा। शाम को जब करमेरे में बड़ी पेटी को खोलते हुए उसके अंदर रखी छोटी पेटी को युवक की पत्नी ने सामान निकालने के लिए खोला तो उसमें 5 हजार को नदारद पाया। भारती परिवार ने पूरे घर की खाक छानी, मगर रुपए नहीं मिले। इस बीच टिंगालू को घर से भागते देखने का ख्याल आते ही मोके की नजाकत को भांप फूलसाय ने थाने जाकर आपनीती बताई। कोसीर पुलिस भादंवि की धारा 457, 380 के तहत अपराध दर्ज करते हुए संदेही टिंगालू से सख्त पूछताछ कर रही है, ताकि घर भीतर से हजारों रुपए गायब होने की गुत्थी सुलझ सके।
- सारंगढ़:जल जीवन मिशन में बड़ी कार्रवाई: 7 गांवों के ठेकेदारों के ठेके निरस्त… - June 26, 2026
- सारंगढ़:कुपोषण के खिलाफ कलेक्टर का बड़ा अभियान, आंगनबाड़ी पहुंचकर माताओं को दिया सुपोषण का मंत्र… - June 26, 2026
- सारंगढ़:सुशासन तिहार बना जनसेवा का सशक्त माध्यम, 417 जरूरतमंदों को मिला सीधा लाभ… - June 26, 2026


