पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक लगातार इस तरह की घटनाएं घट रही हैं। पुलिस लोगों को लगातार जागरूक कर रही है। इसके बाद भी क्राइम की वारदातें नहीं थम रही हैं। नया मामला उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले का है। ललितपुर जिले में 16 साल की नाबालिग के साथ पहले रेप किया गया और फिर दूसरी बार वह गैंगरेप का शिकार हो गई। इस वारदात के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पीड़िता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लड़की की ज्यादा तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है जल्द ही घटना में शामिल सभी आरोपी जेल की सलाखों के पीछे होंगे। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को बताया कि तीन माह पूर्व एक युवक ने षडयंत्र के तहत उसकी बेटी के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया था। इसमें पीड़िता की रिश्ते में लगने वाली उसकी चाची भी शामिल थी। इस दौरान उसका वीडियो बनाया गया और ब्लैकमेल कर उसके साथ कई बार रेप किया गया।
इसके बाद गांव के चार लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इस वारदात में भी लड़की की रिश्ते में लगने वाली चाची शामिल रही। पीड़िता की मां ने बताया कि गैंगरेप के दौरान रिश्ते में लगने वाली चाची ने बच्ची के घुटने पकड़े थे। पीड़िता की मां ने बताया, “लड़की की हालत बेहद खराब है। लगातार खून बह रहा है। उसके बचने की उम्मीद बेहद कम है। वो हमें खून से लथपथ पड़ी मिली थी। एंबुलेंस से बेटी को अस्पताल लेकर गए थे। अगर बेटी को कुछ हो जाता है, तो वो डीएम और जज के घर के सामने धरने देंगे।” पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- कनकबीरा में पुलिस का नया पहरा, नई चौकी से अपराध पर लगेगी लगाम… - September 25, 2026
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
- रोजगार मेले में 52 युवाओं का चयन, 212 पदों पर भर्ती का अवसर… - September 25, 2026
