60 वर्षीय बुजुर्ग ने मानसिक रूप से कमजोर युवती से किया दुष्कर्म,पुलिस ने किया गिरफ्तार….
जयपुरः राजस्थान पुलिस ने अलवर जिले में मानसिक रूप से कमजोर 19 वर्षीय युवती के साथ कथित रुप से बलात्कार करने के आरोप में 60 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि घटना अलवर जिले के नौगांव गांव की है जहां 60 वर्षीय बुजुर्ग पड़ोसी ने युवती को घर में अकेला पाकर उसके साथ बलात्कार किया।
घटना के वक्त युवती की मां किसी काम से बाहर गई थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह ने बताया कि युवती की मां से मिली तहरीर के आधार पर नौगांव थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
सरिता सिंह ने बताया कि युवती की मेडिकल जांच करवा ली गई है और आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि युवती के मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण उसका बयान नहीं किया जा सकता।
- अंतरराष्ट्रीय मंच पर रायगढ़ का परचम: नेपाल में सम्मानित हुए चार पत्रकार, कलेक्टर से की सौजन्य मुलाकात… - April 21, 2026
- तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब..21 अप्रैल अंतिम दिन होगा पूर्णाहुति का महासंगम.. - April 20, 2026
- भक्ति की लहर से सराबोर सारंगढ़: हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था, गूंजा सत्संग का संदेश… - April 20, 2026

