राष्ट्रीय वैष्णव (च.सं.) संयुक्त महासभा, चित्रकूट के बैनर तले आयोजित होने वाले राष्ट्रीय वैष्णव (च.सं.) संयुक्त महासम्मेलन-2027 की तैयारियों के क्रम में 31 जुलाई 2027 को श्री मलूक पीठ गौशाला, गौरनगर, वृंदावन में परमपूज्य मलूक पीठाधीश्वर श्री राजेन्द्रदास जी महाराज के सान्निध्य में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पूर्ण बैराठी परंपरा के महंत पूज्य श्री रामसेवक दास जी महाराज (गंगादास जी की बड़ीशाला, ग्वालियर) , महंत पूज्य श्री जगदीश दास जी महाराज (द्वारकाधीश पीठ, देवलियारी, राजस्थान) , महामंडलेश्वर पूज्य राजेश्वर जी महाराज (दिल्ली) , वृंदावन के पूज्य रसिक महाराज, रसिया महाराज तथा कथावाचक विष्णु महाराज सहित अनेक संत-महात्माओं ने सहभागिता की। सभी संतों ने वैष्णव संस्कृति एवं संस्कारों के संरक्षण, संगठन की एकता तथा महासम्मेलन के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए और आयोजन को पूर्ण समर्थन एवं सहयोग देने का आश्वासन दिया।
महासभा के गौरवाध्यक्ष, संरक्षक एवं संस्थापक परमपूज्य जगद्गुरु रामानन्दाचार्य पदप्रतिष्ठित श्री रामभद्राचार्य जी महाराज के उत्तराधिकारी एवं महासभा के संयोजक विद्वान आचार्य श्री रामचंद्रदास जी ने चित्रकूट से वीडियो कॉल के माध्यम से उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वचन एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।
बैठक में कमांडिंग कमेटी के सदस्य
श्री जयंती भाई वैष्णव अखिल भारतीय वैष्णव (च स ) विकास परिषद मुंबई के अध्यक्ष

श्री रामचंद्र जी वैष्णव अखिल भारतीय वैष्णव (च स ) ट्रस्ट मुंबई के अध्यक्ष
श्री श्यामसुन्दर जी, हरिद्वार (अखिल भारतीय वैष्णव महासभा एवं शिक्षा निधि, अजमेर)
श्री महावीर प्रसाद जी, दिल्ली (राष्ट्रीय वैष्णव महासंघ, दिल्ली)
श्री आर. के. वैष्णव जी, मुंबई (अखिल भारतीय वैष्णव बैरागी परिषद, मुंबई)
श्री लखन दास वैष्णव अखिल भारतीय वैष्णव (च स ) विकास परिषद मुंबई के महासचिव
एन डी निम्बावत भारतीय वैष्णव (च स ) ट्रस्ट मुंबई के महासचिव
श्री महेंद्र जी (तुमकुर) संयुक्त वैष्णव महासभा के संयोजक
श्री भानुशंकर जी वैष्णव (उप महासचिव, मुंबई)
श्री रमेश वैष्णव (मुंबई): अखिल भारतीय वैष्णव परिषद के कोषाध्यक्ष..
श्री भगवान दास वैष्णव (उदयपुर): राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
अनिल रामावत जी अध्यक्ष मुंबई
अनिल रामावत जी अध्यक्ष मुंबई
श्री जगन्नाथ बैरागी कार्यकारी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी

कैलाश चंद वैष्णव जी राष्ट्रीय कार्यकारिणी
श्री पूरन दास वैष्णव अध्यक्ष (छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा)
श्रीमति लता रानी वैष्णव महिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़,
श्री गजानन वैष्णव दुर्ग के साथ
सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. राज वैष्णव तथा डीसीपी मुकुंद बिहारी वैष्णव ने भी अपने सुझाव एवं विचार रखे।
महासभा के कार्यदर्शी महेंद्र वैष्णव (तुमकुर) ने सहकार्यदर्शी प्रदीप रामावत , परमानंद स्वामी एवं राजेश मूर्तिवाले के साथ महासम्मेलन के उद्देश्य, कार्ययोजना एवं संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। वृंदावन के मनोज कुमार शर्मा ने बैठक की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
बैठक के समापन अवसर पर परमपूज्य राजेन्द्रदास जी महाराज ने घोषणा की कि राष्ट्रीय वैष्णव (च.सं.) संयुक्त महासम्मेलन जयपुर में आयोजित होगा । 12 मार्च 2027 को कमांडिंग कमेटी, कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों की बैठक तथा 13 एवं 14 मार्च 2027 को मुख्य महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर महासम्मेलन की आधिकारिक वेबसाइट एवं ऑनलाइन पंजीकरण हेतु मोबाइल ऐप का भी शुभारंभ किया गया।
बैठक में उपस्थित देशभर से आए वैष्णव समाज के संत-महात्माओं एवं प्रतिनिधियों ने एक स्वर में महासम्मेलन को सफल बनाने हेतु तन, मन एवं धन से सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया






- वृंदावन में राष्ट्रीय वैष्णव (च.सं.) संयुक्त महासम्मेलन-2027 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न - August 5, 2026
- भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल के नेतृत्व में संत रविदास कलश यात्रा का सारंगढ़ में हुआ भव्य स्वागत…कलगीडीपा, दानसरा व भारत माता चौक पर उमड़ी भीड़..खड़गेश्वरनाथ मंदिर में कलश हुआ स्थापित.. - August 5, 2026
- काजोल के करियर का सबसे मुश्किल रोल, विलेन बनकर बनाया था बड़ा रिकॉर्ड.. - August 5, 2026




