गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने युवक पर 13 वर्षीय बेटी को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। व्यक्ति का आरोप है कि आरोपी युवक ने उनकी बेटी के साथ झूठी शादी भी रचा ली है।
इस मामले की तहरीर इंदिरापुरम थाने में दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
पीड़ित पिता ने एक 32 वर्षीय युवक विक्की के ऊपर बेटी को अगवा करके उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। बेटी दूसरों के घरों में घरेलू सहायिका का काम करती है। किशोरी के पिता ने बताया कि एक दिन जब बेटी काम के बाद जब घर वापस नहीं लौटी तो लड़की के छोटे भाई ने वहां जाकर देखा तो उसकी बहन नहीं मिली।
वहां पता करने पर जानकारी हुई कि सुबह किसी विक्की ने फोन किया था और बताया था कि लड़की और उसके मां-बाप मामा के घर जा रहे हैं, इसलिए वो आज काम पर नहीं आएगी। जानकारी मिलने के दो दिन बाद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
- काले चावल से किसानों की बदलेगी तकदीर, 35 हजार रुपये क्विंटल तक मिलेगा दाम… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आज सभी स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला… - October 29, 2026
- मानिकपुर के किसान खीरसागर पटेल को मिला उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान… - October 29, 2026
