छत्तीसगढ़ की आदिवासी नाबालिग लड़की के साथ 8 लोगों ने किया सामूहिक बलात्कार, 2 नाबालिक भी शामिल, 8 महीने की गर्भवती हुई तो खुला राज…
सूरजपुर : कोतवाली थाना क्षेत्र में नाबालिग आदिवासी लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि नगर के ही 8 लड़के जिसमें 2 नाबालिग भी शामिल हैं, पीड़ित आदिवासी लड़की 8 महीने की गर्भवती बताई जा रही है, फिलहाल पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, अभी तक पुलिस ने दो नाबालिग सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
दरअसल यह पूरा मामला है दिसंबर 2021 का है, पीड़ित लड़की के मोहल्ले में दो आरोपी एक निजी मकान के पुताई का काम कर रहे थे इसी दौरान पीड़ित से इन दोनों आरोपियों से परिचय हुआ, कुछ दिन बाद यह दोनों आरोपी नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर नगर के रिंग रोड पर बुलाया साथ ही अपने छह दोस्तों को भी बुलाकर नाबालिक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी, आरोपियों के द्वारा यह घिनौना कृत्य मार्च 2022 तक अंजाम दिया गया, जब लड़की ने आरोपियों को बताया कि वह गर्भवती है, उसके बाद आरोपियों ने पीड़ित से मिलना बंद कर दिया, जब पीड़ित का गर्भ 8 महीने का हुआ और घर वालों के द्वारा पूछा गया तब उसने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई।
दो नाबालिग सहित पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
परिजनों ने आदिम जाति कल्याण थाने में शिकायत दर्ज कराई, शिकायत के आधार पर पुलिस में सभी आठ आरोपियों के खिलाफ पास्को एक्ट, एक्टो सिटी एक्ट और सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर दो नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि अन्य तीन आरोपी की तलाश जारी है ।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
