10 साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने और कई बार क्रूर तरीके से यौन उत्पीडऩ करने वाले व्यक्ति को मिली 142 साल की सज़ा…..
केरल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां, पतनमतिट्टा की एक पोक्सो अदालत ने 10 साल की बच्ची के साथ दो साल तक यौन उत्पीडऩ करने वाले 41 साल के व्यक्ति को 142 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ-साथ कोर्ट ने दोषी व्यक्ति पर 5 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। अगर दोषी ने जुर्माना नहीं भरा तो उसके एवज में उसे तीन साल और कारावास भुगतना होगा।
यह जिले में एक पॉक्सो मामले में किसी दोषी को दी गई अब तक की सबसे अधिक सजा है। दोषी शख्स का नाम आनंदन पीआर उर्फ बाबू है। कोर्ट के आदेश के मुकातबिक बाबू को 60 साल जेल की सजा काटनी होगी। व्यक्ति के खिलाफ 20 मार्च 2021 को तिरुवल्ला पुलिस ने 2019-20 के बीच 10 साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने और कई बार क्रूर तरीके से यौन उत्पीडऩ करने का मामला दर्ज किया था।
बाबू बच्ची का रिश्तेदार लगता था और उसके माता-पिता के साथ उसी के घर में रहता था। पतनमतिट्टा पुलिस के मुताबिक, इस मामले में बच्ची की ओर से पोक्सो अभियोजक वकील जेसन मैथ्यूज पेश हुए थे।
मामले में बच्ची का बयान, उसके मेडिकल रिकॉर्ड के साथ-साथ और भी जितने सबूत थे सभी पेश किए गए थे। जिसके बाद कोर्ट ने सबूतों के आधार पर आरोपी को 142 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
