गुरुग्राम। पालम विहार क्षेत्र के एक मकान में काम करने वाली नाबालिग मेड से छेड़छाड़ के बाद हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतका की बहन की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में मृतका की बहन मोहिनी ने कहा कि वह सेक्टर-22ए के मकान नंबर 578 में काम करने के लिए जाती थी। वहां तीन युवक रहते हैं। गर्भवती होने पर वह अपनी जगह अपनी बहन अभिलाषा को काम करने के लिए भेजती थी। बीते 15 दिनों से वह काम करने के लिए जा रही थी। इस बीच उनकी बहन ने बताया था कि मकान में रहने वाले तीन युवक उसको गलत नजरों से देखते हैं और उसको काम करने में डर लगता है। इस बात से खफा होकर मोहिनी उन तीनों युवकों के पास गई तो उन्होंने माफी मांगकर आइंदा ऐसा नहीं करने को कहा। उसके बाद सब सही था।
बीती 29 सितंबर को मोहिनी को सूचना मिली कि काम करने मकान में पहुंची उसकी बहन की मौत हो गई। युवकों ने उसे बताया कि करंट लगने से मौत हुई है। मोहिनी का आरोप है कि उसकी बहन की हत्या की गई है। आरोपियों ने उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ कर गलत हरकत की होगी और अपनी गलती छिपाने के लिए हत्या कर दी। मामले में जांच अधिकारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
- चातुरी नंद को बड़ी जिम्मेदारी, चौहान समाज में खुशी की लहर… - September 13, 2026
- सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज, 17 सितंबर से जिलेभर में होंगे जनभागीदारी के आयोजन… - September 13, 2026
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
