हरियाणा के जींद जिले के उचाना थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को पुत्रवधू का कथित यौन शोषण करने तथा उसके साथ मारपीट करने के आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
पुलिस ने बताया कि जिले के उचाना थाने में एक महिला ने 22 सितम्बर को पुलिस को शिकायत दी थी कि शादी के बाद से ही उसका ससुर तथा पति उसे लगातार परेशान कर रहे हैं ।
महिला ने शिकायत में कहा कि दबाव बनाकर उसके ससुर ने कथित रूप से उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए और इसके बाद उसके शोषण का सिलसिला शुरु हो गया।
शिकायत में महिला ने कहा है कि जब भी वह विरोध करती तो उसका ससुर उसके साथ मारपीट करता था, जिसके बारे में उसने अपने पति को भी अवगत करवाया लेकिन उसके पति ने उलटे उसे ही धमकाया और चुप रहने के लिए कहा।

उचाना थाना पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर ससुर तथा पति के खिलाफ यौन शोषण करने, मारपीट करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
