मोतिहारी जिले में हरसिद्धि थाना क्षेत्र के प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ कर मंदिर में शादी करा दी। प्रेमी युगल की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।मामला हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मिश्री टोला गांव का है। बताया जा रहा है कि बालिग दोनो प्रेमी युगल थाना क्षेत्र के अलग अलग पंचायत के रहने वाले है। जिनकी शादी पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी एवं परिजनो की सहमति से कराकर लड़की की विदाई कर दी गई। गायघाट बड़ा हरपुर के रहने वाले पवन का सबंध मिश्री टोला में है। जहां आने-जाने के दौरान मिश्री टोला की संजू कुमारी से प्यार हो गया,और पिछले दो वर्षों से दोनों एक दूसरे से छुप-छुपकर मिलते रहे।वही इस दौरान वो प्रेमिका से मिलने मिश्री टोला पहुंचा था, कि इसी दौरान ग्रामीणो द्धारा पकड़ा गया। फिर ग्रामीणो ने स्थानीय सरपंच की मौजूदगी में दोनों के परिजनों के रजामंदी से मिश्रिया मठ पर बीती रात पूरे विधि-विधान से दोनो प्रेमी युगल की शादी करा दी।शादी के समय वहां मौजूद महिलाओ ने मांगलिक गीत गा कर दोनों को आशीर्वाद दिया।

- चातुरी नंद को बड़ी जिम्मेदारी, चौहान समाज में खुशी की लहर… - September 13, 2026
- सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज, 17 सितंबर से जिलेभर में होंगे जनभागीदारी के आयोजन… - September 13, 2026
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
