नईदिल्ली।उत्तर प्रदेश से छात्र-छात्राओं व्हाट्सप ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजने का मामला सामने आया है। यहां गुरुवार को एक शिक्षक ने छात्र-छात्राओं के ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेज दिया। जिसके बाद छात्र-छात्राओं में हड़कंप मच गया। हैरानी की बात ये है कि मना करने के बाद भी शिक्षक अपनी हरकतों वे बाज नहीं आ रहा था। जिसके बाद छात्राओं ने पुलिस में इसकी शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला गोंडा के बैरीपुर रामनाथ में स्थित सरकारी आईटीआई संस्थान का है। छात्राओं ने पुलिस में शिकायत में बताया कि शिक्षक को बार बार मना करने के बाद भी वो गु्रप में वीडियो और फोटो भेजा करता था। जिसका विरोध किया तो शिक्षक धमकाते हुए मुंह खोलने पर या शिकायत करने पर विद्यालय से निकाल देने व चरित्र खराब कर देने की धमकी दी।
बता दें कि विद्यालय में कार्यरत शिक्षक अब्दुल कलाम इलेक्ट्रिकल के विभागाध्यक्ष हैं। उन्होंने ने ऑनलाइन पढ़ाई के लिए व्हाट्सप गु्रप को बनाया था। जिसमें लड़के लड़कियां सभी लोग जुड़े थे।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
