धमतरी । जंगली हाथियों का आतंक लगातार जारी है। आए दिन हाथी के हमले से ग्रामीणों की होनें वाली मौतों की खबरें अक्सर अखबारों व न्यूज चैनलों की सुर्खियां बनती रही है। इसी क्रम में बुधवार की रात कबड्डी मैच देखकर घर लौट रहे दो युवकों पर हाथी ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूसरे युवक को गंभीर अवस्था में कांकेर के नरहरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए धमतरी रेंजर महादेव कन्नौजे ने बताया कि चना गांव निवासी प्रियेश नेताम (26 वर्ष) और संदीप कुंजाम (26 वर्ष) कबड्डी का मैच देखकर घर लौट रहे थे। रास्ते में उनका एक दंतैल हाथी से सामना हो गया। दोनों युवक जब तक कुछ समझ पाते, तब तक हाथी ने दोनों युवकों को उठाकर खेत में फेंक दिया। इसके बाद इनमें से एक युवक प्रियेश को पैरों से भी कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
दूसरा युवक संदीप कुंजाम रातभर खेत के किनारे पड़ा रहा। सुबह ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने नरहरपुर के सरकारी अस्पताल में उसे भर्ती कराया। वन विभाग ने सिलतरा सहित कलारबाहरा, उरपुट्टी, बरबांधा के लोगों को अलर्ट किया है।
दो दिन पहले गरियाबंद जिले के पांडुका में 3 हाथियों का दल पहुंचा था। तीनों हाथी रविवार को अपने झुंड से बिछड़कर पांडुका क्षेत्र के नेशनल हाईवे से ग्राम नांगझर, पचपेड़ी से होते हुए कुम्हरमरा और तोरेंगा पहुंचे थे। यहां हाथियों ने किसानों की फसल को रौंद दिया था और इसके बाद धमतरी की ओर निकल गए थे। वन विभाग ने हथबंद, जलकुंभी, राजाडेरा, पठार, राजापड़ाव के ग्रामीणों को जंगल की ओर नहीं जाने के लिए अलर्ट कर दिया है।
15 सितंबर के आसपास भी हाथियों ने केरेगांव परिक्षेत्र के डोंगरीपारा, बागबुड़ा पारा, गेदरापारा, बरबांधा, बनबगौद, खड़ादाह, कुम्हड़ा समेत कई गांवों के किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया था। मगरलोड ब्लॉक के हाथी प्रभावित ग्राम राजाडेरा, परसाबुड़ा, रेंगाडीह, हथबंध, जलकुंभी समेत अन्य गांवों के किसानों की फसल को भी दंतैल हाथियों ने जमकर नुकसान पहुंचाया था। अब प्रभावित किसानों ने इस क्षेत्र में फसल नुकसान के आकलन और सर्वे करने की मांग की है, ताकि उन्हें मुआवजा मिले।
- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

