रायगढ़। मां मंगला इस्पात से ड्यूटी कर घरवापसी के दौरान बाईक से गिरने की घटना में एक कर्मचारी को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। यह हादसा शहर के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बोईरदादर इलाके के मालीडीपा में रहने वाला नरेश कुमार पिता सर्वेराम खम्हार (42 वर्ष) पूर्वांचल के ओडिशा बार्डर से लगे ग्राम संबलपुरी स्थित मो मंगला इस्पात कंपनी में काम करता था। नरेश रोजाना घर से मोटर सायकिल लेकर संबलपुरी जाता था। बीते 25 सितंबर को भी नरेश घर से बाईक लेकर ड्यूटी पर जाने निकला। मां मंगला में दिनभर काम करने के बाद छुट्टी होने पर नरेश मोटर सायकिल से घर वापसी के लिए रवाना हुआ। बताया जाता है कि खस्ताहाल सडक़ में रात को बाईक चलाने के दौरान अचानक सन्तुलन बिगड़े पर नरेश सम्हाल नहीं पाया और गाड़ी सहित गिर गया। इस दुर्घटना में उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आने पर वह जख्मी होकर असहाय पड़ा रहा। कुछ देर के बाद राहगीरों की नजर पडऩे पर उन्होंने मौके की नजाकत को भाप मोबाईल फोन से 112 नंबर डायल कर इसकी सूचना दी। एम्बुलेंस आने पर घायल को ओपी जिंदल हास्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स की तमाम कोशिशों के बावजूद जिंदगी और मौत के बीच संघर्षरत उद्योगकर्मी ने आखिरकार दम तोड़ दिया।

- फ्लाई ऐश डंपिंग पर विधायक उत्तरी जांगड़े सख्त, कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग… - September 25, 2026
- कनकबीरा में पुलिस का नया पहरा, नई चौकी से अपराध पर लगेगी लगाम… - September 25, 2026
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
