रायगढ़। ससुराल से मायके गई एक विवाहिता ने अजीब हरकतें करते हुए आत्महत्या कर ली। घटना लैलूगा थाना क्षेत्र की है। इस संबंध में उपनिरीक्षक बी. एस. पैकरा ने बताया कि मूलतः कापू थानांतर्गत ग्राम बिलाईढोढ़ी के विजय नगर में रहने वाले कुंवर साय मरावी की 56 वर्षीया पत्नी मल्हारिन बाई का दिमागी सन्तुलन अस्थिर होने पर वह ऊटपटांग हरकतें करने लगी थी। ऐसे में कुंवर साय ने मल्हारिन बाई को उसके मायके भेड़ीमुड़ा (लैलूंगा) भेज दिया था। रविवार रात परिजनों ने साथ खाना खाने के बाद मल्हारिन बाई को अपने साथ सुलाया, मगर आधी रात को वह उठी और म्यांर में रस्सी का फंदा बनाते हुए उसमें झूल गई। परिजनों की जब नींद खुली तो उसकी लाश को लटकते देख उनके होश उड़ गए।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, मौसेरे भाई-बहन की शादी अमान्य लेकिन पत्नी को देना पड़ेगा गुजारा भत्ता… - May 4, 2026
- छत्तीसगढ़ की चार शुगर मिलों पर किसानों का 83 करोड़ से अधिक बकाया, भारतीय किसान संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी… - May 4, 2026
- लव स्टोरी, साथ में किया प्यार फिर प्रेमी जोड़े ने शिशुपाल पर्वत से एक साथ कूद कर की आत्महत्या… - May 4, 2026
