रायगढ़, आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत भारतीय डाक विभाग द्वारा आज रायगढ़ के पंचायती धर्मशाला में सेवा ब्लड बैंक एवं चिकित्सक टीम रायगढ़ के सहयोग से ब्लड डोनेशन मेगा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अधीक्षक डाकघर श्री सरजीत सरकार के द्वारा किया गया। इस मौके पर सर्वश्री वीरेन्द्र गोड़, विकास मेहर, विमल अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, प्रवीण बंसल एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डाक सुविधा का लाभ लेने पहुंचे ग्राहकों को भी जागरूक किया गया। आगामी 30 सितम्बर 2022 को प्रधान डाकघर रायगढ़ संभाग के समस्त डाकघरों में सुकन्या समृद्धि महोत्सव मनाया जाएगा।
इस मौके पर सर्वश्री सरजीत सरकार, शशंाक शेखर तिवारी, दामोदर साहू, ओमप्रकाश सिंह, प्रदीप, राजेश चौधरी, यशपाल सिंह जांगड़े, फनेन्द्र शर्मा, निखिल गोपाल, रूद्रेश सा, कुबेर नायक, बोधिराम यादव, टिकेश्वर साहू, तुषार दुबे, विवेक रंजन तिवारी, प्रेमलाल नायक, राजेश राठौर, सुरेश रात्रे, श्री बीभय राज, प्रवीण कुमार, संगम शुक्ला, छत्र कुमार साहू, सुनील कुमार टंडन, हेमंत पटेल, मिनकेतन पटेल, प्रकाश नायक, इंद्रजीत यादव, रेवती साहू, जय किशन नागवंशी, विनय कुमार दास, मधुुसूदन, नारायण नायक, अनूप श्रीवास्तव व अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा ब्लड डोनेट किया गया।

- सारंगढ़ में ‘सेवा संकल्प’ की नई पहल, हर बच्चे तक पहुंचेगी शिक्षा.. - September 18, 2026
- सारंगढ़ की संतोषी के लिए महतारी वंदन बनी उम्मीद की किरण… - September 18, 2026
- सारंगढ़ में हजारों दीयों से जगमगाया माई नाथलदाई मंदिर, सेवा संकल्प में दिखी श्रद्धा और जनभागीदारी की रोशनी… - September 18, 2026
