सोनीपत की दो लड़कियों को पुलिसकर्मी बन सुरक्षा का झांसा दे कैफे में ले जाकर बंधक बनाकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने और उसकी दूसरी सहेली के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है।

महिला थाना पुलिस ने तथाकथित एएसआई और उसके दोस्त के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किए हैं।
सोनीपत की 17 और 18 साल की दो लड़कियों ने महिला थाना पुलिस को दी अलग-अलग शिकायतों में बताया कि 22 सितंबर को वह सोनीपत से गोहाना के लिए बस में सवार हुई थी। गलती से जींद बस अड्डे पर पहुंच गई। वापसी का साधन न होने पर देर शाम तक वे बस अड्डे पर थी। उसी दौरान एक व्यक्ति उनके पास पहुंचा और खुद को एएसआई राजेश बताया। उसके साथ एक युवक और भी था। एएसआई ने उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया और उन्हें महिला कॉलेज के निकट कैफे में ले आए। वहां पर आरोपी एएसआई ने 18 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म किया जबकि 17 वर्षीय लड़की के साथ एएसआई के दोस्त ने अश्लील हरकत की। घटना के बारे में किसी को बताए जाने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।
महिला थाना पुलिस ने दोनों लड़कियों की शिकायत पर तथाकथित एएसआई राजेश को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ दुष्कर्म, अश्लील हरकत करने, पॉस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छानबीन में यह भी सामने आया कि जो खुद को हरियाणा पुलिस का एएसआई बता रहा था वह पुलिसकर्मी नहीं है।
महिला थाना प्रभारी गीता ने बताया कि दोनों लड़कियां भटक कर जींद पहुंच गई थी। दोनों के गायब होने का मामला सोनीपत थाने में दर्ज है। आरोप है कि एक बालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। नाबालिग के साथ अश्लील हरकत की गई। झांसा देने वाला पुलिसकर्मी नहीं है। दोनों लड़कियों की शिकायत पर अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
