जगन्नाथ बैरागी

सारंगढ़। जिले के ग्राम पंचायत देवगांव पठारी पाली के आश्रित गांव वनांचल क्षेत्र में बसा सूवरगुड़ा में एक शिक्षक के भरोसे नर्सरी पांचवी तक की पढ़ाई चल रही है विद्यार्थियों के साथ पालक भी परेशान हैं वही शिक्षकों की कमी को लेकर क्षेत्र के पालक ओं शिक्षा विभाग से कई बार सूचना देने के बावजूद भी आज तक शिक्षक की वहां नियुक्ति नहीं हो पाई है वही शिक्षकों की कमी के चलते शिक्षक का गणित बिगड़ता दिखाई दे रहा है यही नहीं अंचल की कई स्कूलों में शिक्षकों की कमी हो रही है। जहां वनांचल क्षेत्र के सुवर गुड़ा में के प्राइमरी शाला में पहली से लेकर पांचवी तक 45 दर्ज संख्या है। वहीं बालवाड़ी योजना के अंतर्गत नर्सरी में 6 बच्चे हैं। जिसमें एक ही शिक्षक है उसमें भी एक शिक्षक होने के चलते विभागीय बैठक में भी चले जाने से विद्यार्थियों की पढ़ाई बंद हो जाती है
ऐसे में एक शिक्षक के भरोसे 46 बच्चों का और बालवाड़ी नर्सरी में 6 बच्चे कुल 52 बच्चों की पढ़ाई है यही हाल वनांचल क्षेत्र के स्कूल में देखा जा रहा है। अन्य शिक्षक की पोस्टिंग नहीं होने के चलते ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालय शिक्षकों को तरस रहा है ।

कई बार शिक्षक एवं भवन जर्जर की फी जा चुकी है सूचना –
गांव का निवासी किशन चौहान ने बताया कि एक ही शिक्षक के भरोसे से पढ़ाई चल रही है पढ़ाई और विभागीय बैठक होने के चलते स्कूलों में पढ़ाई भी नहीं होती है जिससे हम अपने बच्चों यही पढ़ाने के लिए मजबूर है क्योंकि वनांचल क्षेत्र में होने के चलते हमें किसी प्रकार की सुविधाएं नहीं मिल पाती है। स्कूल भी पूरी जर्जर हो चुकी है जिससे बारिश के दिनों में खतरा रहता है वही बनाए गए दो अतिरिक्त कमरे में बच्चे पढ़ाई कर रहे वह भी भवन जर्जर हो गई है बारिश के दिनों में और भी परेशानी बढ़ जाती है।
प्रधान पाठक के अनुसार –
हमारे द्वारा कई बार विभाग में जाकर अधिकारियों को शिक्षक की कमी की सूचना दी जा रही है लेकिन आज पर्यंत तक एक भी शिक्षक की व्यवस्था नहीं करने से बच्चों को पढ़ाने में परेशानी हो रही है
फूल सिंह राठिया प्रधान पाठक सूवरगुड़ा
क्या कहते हैँ बी ई ओ सारंगढ़ –
वहां के शिक्षक द्वारा सूचना आया है वही नहीं अन्य स्कूलों में भी शिक्षकों की कमी है जिसे लेकर विभागीय प्रक्रिया के
के साथ शिक्षक की व्यवस्था की जा रही है
आर के कश्यप बी ई ओ सारंगढ़
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
