कोरबा। करतला विकासखंड के बड़वार गांव में सर्प के काटने से एक व्यक्ति की आखिरकार मौत हो गई. इससे पहले परिजनों ने उसे करतला के अस्पताल तक बेहतर स्थिति में पहुंचाया. इस मामले को लेकर परिजनों ने समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने का आरोप लगाया, जबकि एंबुलेंस सेवा के प्रतिनिधि ने इसे खारिज कर दिया।

विषैले सर्प के काटने से मनमाड गांव में रहने वाले रामप्यारी राठिया की मौत हो गई. घटना के बाद उन्होंने सबसे पहले इस बारे में अपनी बेटी देव कुमारी को जानकारी दी, जिसके बाद फौरन बोलेरो की व्यवस्था कर पीड़ित को करतला अस्पताल ले जाया गया.
देव कुमारी ने बताया कि करतला मे प्राथमिक उपचार देने के बाद मरीज को कोरबा ले जाने के लिए 108 संजीवनी एंबुलेंस को कॉल किया गया, लेकिन उसकी सेवा काफी विलंब से मिली. यही विलंब मौत का कारण बन गया. मृतक के पड़ोसी हेमसिंह ने बताया कि इस एंबुलेंस में नाम के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर था, लेकिन वह काम नहीं कर रहा था ।
इस घटनाक्रम को लेकर मीडिया ने एंबुलेंस सर्विस प्रोवाइडर के जनसंपर्क अधिकारी अमित वर्मा से फोन पर बातचीत की. उन्होंने बताया कि घटना के वास्तविक कारणों की जानकारी परिवार को भी नहीं थी. मृतक की स्थिति काफी नाजुक थी. उसे ऑक्सीजन सपोर्ट देने का काम किया गया।
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
