सारंगढ़: नवीन जिले सारंगढ बिलाईगढ़ के मुख्यालय सारंगढ़ में अपेक्स बैंक की एक ही शाखा है जिस कारण किसानों की लम्बी कतार अलसुबह से देखने को मिल जाती है, किसानों को घण्टों लाईन में खड़े रहना पड़ता है।छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) सारंगढ़ से बिलासपुर मुख्य मार्ग पर संचालित है,जहां लगभग 27000 हजार (सत्ताईस हजार) से अधिक खाताधारक किसान लेनदेन करते हैं।किसानों का एकमात्र बैंक होने की वजह से यहां अक्सर भीड़ भाड़ देखने को मिल जाता है,तथा यहां पर पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है,अति व्यस्ततम मार्ग होने के कारण यहां पर आए दिन दुर्घटनायें देखने को मिलती है। जिसके कारण किसान परेशान एवं भयभीत रहते है।यहां के खाता धारकों की संख्या एवं किसानों की समस्या को ध्यान में रखते हुए अपेक्स बैंक की एक और शाखा जिला मुख्यालय सारंगढ़ में स्थापित करना अति आवश्यक हो गया है।

छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अरुण गुड्डू यादव ने किसानों के हित के लिए अपेक्स बैंक की एक और शाखा खोलने हेतु जिला कलेक्टर महोदय से की मुलाकात…किसानों के हित के लिए छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अरुण गुड्डू यादव ने किसान साथियों के साथ मिलकर जिला कलेक्टर श्री डी. राहुल वेंकट जी से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया तथा किसानों से जुड़ी समस्याओं के संबंध में विस्तार से चर्चा किए।साथ ही राज्य सहकारी बैंक का एक और शाखा सारंगढ़ में स्थापित करने तथा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्य मार्ग से हटाकर बैंक को अन्यत्र सुरक्षित स्थान पर संचालित किए जाने हेतु ज्ञापन सौंपा है।जिला कलेक्टर महोदय ने आश्वाशन दिया है कि जल्द ही किसानों की उक्त समस्या को दूर किया जाएगा।ज्ञापन सौंपने के दौरान छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अरुण गुड्डू यादव, खेम राज पटेल, संजय सिंह राय, विजय यादव सहित अन्य किसान साथीगण शामिल रहे।
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026

