रायगढ़। नगर निगम परिसर में ही शराब दुकान जाने की बात पर निगम के आटो चालक व वाहन शाखा के कर्मचारी के बीच जमकर मारपीट हो गई | भारी बारिश में निगम आए लोग व निगम के कर्मचारी इस माजरे को देख कर मजा ले रहे थे। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने दोनों की रिपोर्ट पर काउंटर एफआईआर दर्ज कर लिया है।

पहले मामले में कन्हैया रावत पिता स्व. पीबी रावत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह नगर निगम आटो चलाने का काम करता है। सोमवार की दोपहर 1 बजे उसने नगर निगम वाहन शाखा के प्रदीप मैत्री को शराब दुकान जाने के लिए कहा । जिससे नाराज होकर प्रदीप ने इसके साथ लात-घुसा से मारपीट किया। वहीं दूसरे मामले में प्रदीप मैत्री ने बताया कि वह सोमवार की दोपहर वाहन शाखा में काम कर रहा था। उसी समय आटो चालक कन्हैया रावत शराब पीकर आया और इसे शराब दुकान के पास लड़ाई हो गया है कह कर चलने के लिए कहा। तब प्रदीप ने उससे कहा कि अभी पानी गिर रहा है पानी बंद होने पर जाएंगे। जिससे नाराज होकर कन्हैया ने लात-घुसा से उसको जमकर पीटा | खैर उस वक्त नगर निगम में बिजली बंद था। जिससे सारे कर्मचारी अपने दफ्तरों से बाहर राजस्व शाखा के गेट के सामने खड़े थे। जबकि निगम आए लोग भी वहीं पर खड़े होकर पानी रूकने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच अचानक हो-हल्ला और गाली-गलौज सुन कर लोगों की नजर वाहन शाखा की तरफ गई । जहां दोनों भरी बारिश में एक-दूसरे को जमकर पीट रहे थे। जिसे देख कुछ लोग इसका लुत्फ उठा रहे थे तो कुछ डर कर वहां से भाग निकले | फिलहाल दोनों के आवेदन पर कोतवाली पुलिस ने काउंटर अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं मामले की जांच की जा रही है।
- कनकबीरा में पुलिस का नया पहरा, नई चौकी से अपराध पर लगेगी लगाम… - September 25, 2026
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
- रोजगार मेले में 52 युवाओं का चयन, 212 पदों पर भर्ती का अवसर… - September 25, 2026
