रायगढ़। घर से सक्ति जाने निकले कारपेंटर की सारंगढ़ क्षेत्र में महानदी किनारे संदेहास्पद परिस्थति में लाश मिली है। मृतक की बाइक पुलिस को नहीं मिल पाई है। ऐसे में पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत के रहस्य से पर्दा उठने की बात कही जा रही है।

मृतक लिनेश साहू पिता रामजी साहू (35) मूलतः बाराद्वार जिला जांजगीर चांपा का रहने वाला था। वह कुछ वर्षों से अपने पत्नी के साथ खरसिया में रह कर कारपेंटर का काम करता था। रविवार की सुबह वह 10 बजे वह बाइक में अपने घर से सक्ती जाने के लिए निकला था। इसके बाद वह लापता हो गया। मंगलवार की सुबह सारंगढ़ पुलिस को छर्रा गांव के सरपंच से सूचना दी कि महानदी किनारे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम दल बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला। शव तीन दिन पुराना होने से फुल गया था। पुलिस ने उसके पॉकिट की जांच की तो उसमें उसका आधार कार्ड मिला। जिससे मृतक की शिनाख्ती हुई | इसके बाद पुलिस ने बाराद्वार पुलिस से संपर्क कर मृतक के परिजनों से बातचीत की और उन्हें थाने बुलाया।मृतक के परिजन सारंगढ़ पहुंच गए हैं उन्हीं के द्वारा मृतक के सक्ति जाने की बात सामने आई है।

- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
