नारायणपुर : आईपीएस श्री सदानंद कुमार, पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर के आदेशानुसार चलाये जा रहे सघन रोड़ डीमायनिंग अभियान के तहत दिनाँक 19.09.2022 को जिला पुलिस नारायणपुर, छसबल कुकड़ाझोर और छसबल आकाबेडा की संयुक्त बीडीएस टीम नारायणपुर से आकाबेडा रोड़ में डिमायनिंग के लिए निकली थी। इस दौरान आकाबेडा मुख्यमार्ग पुलिया के किनारे झाड़ी में छिपाई गई वायर दिखने से उसे ट्रैक करते हुए बीडीएस टीम ने लगभग 12 किलो वजनी एक नग पाइप आईईडी बरामद किया। नक्सलियों ने नारायणपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल अभियान को प्रभावित करने तथा पुलिस बल और आम नागरिकों को जानमाल की नुकसान पहुचाने की नीयत से सड़क किनारे पुलिया में आईईडी प्लांट किया था। बीडीएस टीम ने आईईडी रिकवर करने के पश्चात पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर से निर्देश प्राप्त कर आईईडी को नष्ट किया है।

- चातुरी नंद को बड़ी जिम्मेदारी, चौहान समाज में खुशी की लहर… - September 13, 2026
- सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज, 17 सितंबर से जिलेभर में होंगे जनभागीदारी के आयोजन… - September 13, 2026
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
