नारायणपुर जिले के ओरछा मार्ग पर पिनगुंडा नाला के पास नक्सलियों ने बीती रात पत्थर रखकर और बैनर बांधकर मार्ग बंद किया.

मार्ग बंद होने के चलते रात को ओरछा जाने वाली बस वापस छोटेडोंगर लौटी. आज ओरछा का साप्ताहिक बाजार है. अबूझमाड़ के ग्रामीण अपनी दैनिक उपयोग की सामग्री की खरीदारी करने पैदल मिलो का सफर तय करके ओरछा एक दिन पहले पहुंचते है. अचनाक बंद हो जाने से ओरछा के साफ्ताहिक बाजार पर बड़ा असर पड़ेगा. नारायणपुर ओरछा मार्ग पर नक्सलियों की उपस्थिति से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. माओवादी नेलनार एरिया कमेटी ने बैनर लगाया.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
