रायगढ़। जिले के दौरे में आगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दिए गए बयान कि आपको विश्वास दिलाता हूं खराब सड़को को बारिश के बाद बनायेगे पर प्रतिक्रिया देते हुए जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा कि चार साल सत्ता में रहने के बाद भी आपको जनता को विश्वास दिलाने की जरूरत क्यों पड़ रही है? जनता ने आप पर भरोसा करके ही आपको
वोट दिया था जो काम चार सालो तक नही कर कर पाए उसे आप चुनावी साल में कैसे पूरा कर लेंगे?” रोम जलता रहा नीरो चैन की वंशी बजाता रहा” इसी तर्ज पर आपकी सरकार भी काम करती रही है। सरकार में आने के पहले आपकी पार्टी ने आम जनता के समाने राहुल गांधी के समक्ष गंगा जल की कसम उठाकर शराब बंदी का वादा किया था सरकार में आने के बाद आपने शराब बंदी की बजाय घर घर शराब पहुंचाने का काम शुरू कर दिया। छग की जनता आपकी सरकार पर कैसे भरोसा करे और क्यों भरोसा करे? भाजपा नेता उमेश अग्रवाल ने कहा भाजपा सरकार के दौरान चारो ओर सड़को का जाल बिछा लेकिन कांग्रेस की सरकार आते ही सारे कामों पर न केवल रोक लगा दी और, बल्कि देख रेख के अभाव में सड़कों की स्थिति इतनी बदहाल हो गई है कि पैदल चलना भी संभव नहीं है। सरकार की आर्थिक स्थिति इतनी दयनीय हो चुकी है कि सड़को को रिपेयर करने के लिए भी पैसे नही है। छग बनने के बाद पहली बार ऐसा हुआ जब आम जनता को सडको की बदहाली को लेकर आंदोलन धरना प्रदर्शन करने के लिए सडक में उतरने के लिए विवश होना पड़ा द्य आपकी सरकार जनता के सामने विश्वास खो चुकी है इसलिए विश्वास भरोसे का वादा बेबुनियाद है।

- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
