रायगढ़, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज अपने भेंट मुलाकात अभियान के दौरान रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा के ग्राम राजपुर पहुंचे। उन्होंने यहां स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री बघेल मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह में भी शामिल हुए। व्यासपीठ पर बैठे कथावाचक पंडित तारेंन्द्र कृष्ण जी महाराज ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का शाल श्रीफल से सम्मान किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम, विधायक श्री चक्रधर सिंह सिदार भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री का सोंढ़ी (बेहरा) समाज की महिलाओं ने लड्डू से तौलकर व्यक्त किया आभार
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का सोंढ़ी (बेहरा) समाज की महिलाओं ने रायगढ़ में सामाजिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की राशि और 75 सौ वर्गफुट जमीन स्वीकृत करने पर लड्डुओं से तौलकर आभार व्यक्त किया।


- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
