जगदलपुर. बीती रात अज्ञात चोरों ने शहर के एक सरकारी शराब दुकान को अपना निशाना बनाया है. चोरों ने 10 लाख लाखों रुपयों पर अपना हाथ साफ कर दिया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

बोधघाट थाना प्रभारी लालजी सिन्हा ने बताया कि, बीती रात अज्ञात चोरों ने गीदम रोड में स्थित सरकारी शराब दुकान को अपना निशाना बनाया. चोरों ने शराब दुकान का शटर में लगे ताले को तोड़कर अंदर प्रवेश किया. इसके बाद चोरों ने दुकान के अंदर रखे लगभग साढ़े 10 लाख रुपयों पर अपना हाथ साफ कर दिया. बताया गया कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की जानकारी चोरों को पहले से ही थी. इसलिए चोरों ने सीसीटीवी कैमरे का हार्डडिस्क भी पार कर दिया है.
जानकारी के मुताबिक चोरी हुए नगद राशि का आंकड़ा बढ़ सकता है. फिलहाल बोधघाट पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है, जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है, जिसमें सभी थाना प्रभारी के साथ फॉरेंसिक टीम और साइबर के साथ डॉग स्क्वायड को लेकर आसपास के इलाकों की छानबीन की जा रही है. आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है.
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
