हापुड़. स्कूल से घर लौट रही 13 साल की छात्रा से दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और घटना को अंजाम देने के बाद पीड़िता को धमकी दी कि अगर किसी को इसके बारे में बताया तो जान से मार देंगे.

रेप वारदात से डरी हुई छात्रा ने अपने साथ हुई घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन आखिरकार उसने अपने परिजनों से बातचीत के दौरान घटना के बारे में उन्हें बताया.
जानकारी के अनुसार बच्ची अपने स्कूल से घर लौट रही थी. वह कक्षा सात में पढ़ती थी. इसी दौरान दलित किशोरी के साथ दो युवकों ने खेत में खींचकर दुष्कर्म किया. आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया और मुंह बंद रखने के लिए उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी. गुमसुम रहने पर मां ने बच्ची से पूछताछ की तो पीड़िता ने आपबीती बताई. पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए एक को गिरफ्तार कर लिया है.
देहात थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव निवासी 13 साल की छात्रा पास के सरकारी स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है. पीड़िता के पिता ने बताया कि यह घटना तीन सितंबर की है. दोपहर के समय स्कूल की छुट्टी के बाद छात्रा पैदल ही अपने गांव लौट रही थी. इसी दौरान रास्ते में बाइक पर पहुंचे पड़ोस के गांव निवासी दो युवकों शहजाद और भूरे ने उसे किसी बहाने से रोक लिया. दोनों आरोपी किशोरी को खींचकर गन्ने के खेत में ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया.
- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026
- क्या सरसों का तेल, नमक और लौंग से दूर हो जाएगा दातों का पीलापन दूर? एक्सपर्ट से जानें वायरल दावे का सच… - June 14, 2026
- इम्तियाज और कंगना की फिल्म पर भारी पड़ी हॉंटेड 3D, बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों से की ज्यादा कमाई… - June 14, 2026

